उरई। डीसीए जालौन के अंडर 16 मंडल ट्रायल मैच में दूसरे दिन सोमवार को इटावा और हमीरपुर के बीच मैच पुलिस लाइन मैदान पर खेला गया। निर्धारित 45 ओवरों के मैच में इटावा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए इटावा के बल्लेबाजों ने 295 रन बनाए। इसके जवाब में हमीरपुर के बल्लेबाज मात्र 189 रन ही बना पाए। चयनकर्ताओं ने सभी बल्लेबाजों को मौका देकर पूरे 45 ओवर खेलना अनिवार्य किया। इससे ट्रायल दे रहे सभी बॉलर और सभी बल्लेबाजों के प्रदर्शन को परखा गया। मंगलवार का ट्रायल मैच हमीरपुर और ओरैया के बीच खेला जाएगा।
आज का मैच डीसीए उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी की निगरानी में खेला गया। इस दौरान संयुक्त सचिव विनय कुमार, हरेंद्र विक्रम सिंह, उदयवीर सिंह निरंजन, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी, सचिव विकास कुमार सचिन पाटकार,रिक्की सिंह आदि मौजूद रहे। यूपीसीए के सिलेक्टर और अंपायर की निगरानी में ट्रायल मैच खेला गया।