फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: संदिग्ध हालात में कूड़ा गाड़ी में पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/ एट। संदिग्ध हालात में युवक का शव कूड़ा गाड़ी में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के लिधौरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर निवासी आदिवासी रमलू (38) कई दिनों से थाना क्षेत्र के सतोह गांव में रहकर खेत में कटाई का काम कर रहा था। सोमवार को उसका शव सड़क किनारे कूड़ा गाड़ी में पड़ा मिला है। लोगों का कहना है कि युवक शराब का लती था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें