फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ छंटाई व लाइन बदलने के कार्य से बाधित रही बिजली

Mon, 18 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर व औद्योगिक क्षेत्रों में पेड़ छंटाई व लाइन बदलने के कार्य के चलते दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर के कब्बाखेड़ा उपकेंद्र के कल्याणी व पुलिस लाइन फीडरों की जर्जर लाइनों व पोल बदलने का काम रविवार को सुबह दस बजे शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दोपहर 12 बजे तक मोहल्ला कब्बाखेड़ा, किशोरीखेड़ा, दरोगाबाग, कल्याणी, कृष्णापुरम, पुलिस लाइन, पूरबखेड़ा व पश्चिमखेड़ा की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं औद्योगिक उपकेंद्र से जुड़े इकबाल लेदर, हंस धर्मकांटा, अमीन संस, रज्जी चक्की, ऑटो कांप्लेक्स व अतुल सेठ की विद्युत लाइनों में छू रहे पेड़ों की कटाई, छंटाई का कार्य रविवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया।
इस दौरान फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ प्रथम सुशील कुमार ने बताया कि कार्यों के चलते शटडाउन लिया गया था। वहीं 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र मगरवारा (गोकुलबाबा) के 11 केवी फीडर नेहरूबाग में मरम्मत और सुधार कार्य किए गए। इससे रविवार सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही। विद्युत वितरण खंड द्वितीय भरत गौतम ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें