फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्रा से शोहदों ने की छेड़छाड़

Mon, 18 Aug 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता के भाई की तहरीर पर दो नामजद सहित तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद सहेलियों के साथ घर लौट रही छात्रा से बाइक सवार तीन शोहदों ने अभद्रता की। विरोध करने पर गालीगलौज और पीटने का भी आरोप है। भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी छोटी बहन एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। शुक्रवार को वह स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल से पैदल सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। स्कूल से 200 मीटर दूर गांव के धीरज रैदास, रैथाना निवासी संदीप लोधी और उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक ने बाइक रोककर बहन के साथ अभद्रता शुरू कर दी। बहन के विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए डंडा मारकर भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाल राजपाल ने बताया कि छात्रा के भाई की शिकायत पर दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें