फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर 106 कार्मिकों को वेतन रुकेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के पहले दिन दोनों पालियों में 106 कार्मिक गैरहाजिर रहे। प्रभारी डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूरननगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में दो पालियों में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली में 3200 कार्मिकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मतदान कराने के तरीके बताए गए। बताया गया कि इस बार एक ही बार में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों का मतदान होना है। इसलिए कार्मिकों को खास ध्यान देने की जरूरत है। सभी पदों के मतपत्र एक ही मतपेटी में डाले जाएंगे। एक अन्य मतपेटी अतिरिक्त मिलेगी। इसके बाद भी मतपत्र ज्यादा हो और मतपेटी की जरूरत हो तो लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास एक पेटी अतिरिक्त रहेगी। उससे सहायता ली जा सकेगी। ू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें