फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप सेंगर कांड: न्यायालय बंद होने से टली दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की पेशी, कई मुकदमे हैं विचाराधीन

Fri, 09 Apr 2021 12:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (सफेद कपड़ों में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की विभिन्न मुकदमों में पेशी गुरुवार को न्यायालय बंद होने से टल गई। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ हत्या के प्रयास, न्यायिक अभिलेखों से छेड़छाड़, झूठी सूचना देकर सीबीआई के गवाह का कब्र से शव निकलवाने सहित अन्य मुकदमे विचाराधीन हैं।
विज्ञापन


एडीजे-तृतीय न्यायालय में हत्या के प्रयास और अन्य अदालतों में मुकदमे विचाराधीन हैं। पीड़िता का चाचा इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। तीन न्यायाधीशों व कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने से गुरुवार को न्यायालय बंद था। इससे मुकदमों की सुनवाई टल गई।

अधिवक्ता कृपाशंकर सिंह ने बताया कि न्याय विभाग के पोर्टल से अगली तारीख की जानकारी प्राप्त कर मुवक्किल को सूचना भेजी जाएगी। गुरुवार को प्रस्तावित रही पेशी तारीखों पर जिला जज माउज बिन आसिम की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों को अगली तारीख तय कर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश बुधवार को जारी किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें