फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू

विज्ञापन
आदर्श विद्या मंदिर से परीक्षा देकर बाहर निलते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन) हाईस्कूल की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर शुरू हुईं। जिले में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 1331 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के जिले में संचालित 21 स्कूलों के छात्रों की मंगलवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए केंद्रों में आदर्श विद्या मंदिर एबी नगर में 331, न्यू एरा स्कूल में 287, केंद्रीय विद्यालय में 317, जी स्कूल में 291 व रामकली बुद्धिलाल साहू में 116 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चली परीक्षा में छात्रों ने सामाजिक विषय की परीक्षा दी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिले में संचालित केंद्रीय विद्यालय के अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्य को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। वह पूरे समय परीक्षा के निगरानी करते रहे।
परीक्षा केंद्रों पर ही केंद्र व्यवस्थापकों को सीबीएसई बोर्ड से भेजे गए ऑनलाइन प्रश्नपत्र व ओएमआर शीट को प्रिंटिंग के माध्यम से निकलवाना था, लेकिन सर्वर डाउन होने से दिक्कतें उठानी पड़ी। आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर सर्वर डाउन होने से निर्धारित समय से 45 मिनट बाद परीक्षा शुरू हुई। प्रबंधक वेणुरंजन भदौरिया ने बताया कि लेट के स्थान पर उतना ही समय आगे परीक्षार्थियों को देकर परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

अर्द्धवार्षिक परीक्षा कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड की तर्ज पर कराई जा रही है। आने वाले दिनों में कोरोना का प्रकोप बढ़ा और परीक्षा कराने में बाधा आई तो इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्र व छात्राओं को प्रमोट किया जाएगा। सर्वर की समस्या के कारण कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचने में घंटों देरी ने अभिभावकों को परेशान किया। वैन से स्कूल आने-जाने वाले छात्रों के अभिभावकों ने फोन करके स्वयं ही छात्रों को परीक्षा केंद्र से लेने की बात कही। परीक्षा के तय समय से घंटों बाद भी अभिभावक चिंतित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें