फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पधारों म्हारे देश..पर बजीं तालियां

विज्ञापन
राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार आरती। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। नृत्य और संगीत के क्षेत्र में काम कर रही संस्था स्पिक मैक के कलाकारों ने वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में शास्त्रीय संगीत और नृत्य का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के छात्रों देश के पारंपरिक गायन और वादन शैली को जानने और समझने का मौका मिला।
विज्ञापन

गायक महबूर खान ने ‘पधारो म्हारे देश’ गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तो खूब तालियां बजीं। इसके बाद नृत्य और वादन कलाकारों की टीम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों के नृत्य और वादन की प्रस्तुतियों पर छात्रों और शिक्षकों ने तालियों के माध्यम से सराहा। कलाकार सुरमनाथ कलबेलिया ने पुंगी वादन, सिकंदर खान ने अलगुजा वादन, निजामुद्दी ने ढोलक पर संगत की। आरती सपेरा, मिट्ठू सपेरा और शाबिर खान ने नृत्य राजस्थानी लोक नृत्यों से ऐसा समा बंाधा कि लोग एक पल भी उठ न सके। इस मौके पर प्रधानाचार्या पायल दुबे ने कहा कि आज के बच्चे कल के नागरिक होंगे। यह सभी अपनी लोक विधाओं के बारे मे जानकार बनें। पढ़ाई के साथ-साथ यह भी ज्ञान होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें