फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी निरस्त होने पर अभ्यर्थियों में गुस्सा

विज्ञापन
टीईटी परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र से निराश लौटते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कुछ जिलों में प्रश्नपत्र लीग होने पर टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का स्थगित करने से अभ्यर्थियों में नाराजगी रही। हंगामे और तोड़फोड़ की आशंका पर परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस फोर्स बढ़ाने के बाद परीक्षार्थियों को बाहर निकाला गया। एसडीएम और सीओ कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

टीईटी के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार को सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे। सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक होने वाली पहली पाली में प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थियों की परीक्षा शुरू होने से 40 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में भेजा गया। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। एक घंटे बाद ही प्रयागराज, मेरठ सहित कुछ अन्य जिलों में प्रश्नपत्र लीक होने पर शासन ने परीक्षा स्थगित कर दी। परीक्षा नियामक प्राधिकरण सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम रवींद्र कुमार व डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा निरस्त होने की जानकारी देकर तत्काल ओएमआर सीट जमा कराने के लिए कहा। परीक्षा निरस्त होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी दिखी।
हंगामा या तोड़फोड़ की आशंका पर परीक्षा केंद्रों के बाहर अतिरिक्त पुलिस लगा दी गई। इसके बाद परीक्षा केंद्र का गेट खोलकर अभ्यर्थियों को बाहर निकाला गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दोनों पालियों में 18431 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। दोनों पालियों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें