फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना दे शिक्षक बोले, मांगें पूरी हो

विज्ञापन
असोहा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मांगों को लेकर धरना देते शिक्षक। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षकों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर जिले के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर धरना दिया। मुख्य सचिव शासन को संबोधित ज्ञापन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजा।
विज्ञापन

सुमेरपुर बीआरसी में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व ब्लॉक महामंत्री धमेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, रसोइया व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शिक्षकों की पुरानी पेंशन के साथ सवा लाख स्कूलों में प्रधान शिक्षक के पद समाप्त कर दिए गए हैं। पिछले पांच साल से किसी भी शिक्षक की पदोन्नति नहीं हुई है। मोबाइल, लैपटॉप व इंटरनेट की सुविधा दिए बिना ही ऑनलाइन करने को मजबूर किया जा रहा है। शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद से हटा कर शिक्षा मित्र बना दिया गया। अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार से घटाकर सात हजार कर दिया गया। रसोइया भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कस्तूरबा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक योग्यता रखते हुए भी कम वेतन पा रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक महामंत्री धर्मेश श्रीवास्तव सहित शिक्षक व शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे।
नवाबगंज बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकाें ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रधान शिक्षिका डॉ. स्नेहिल पांडेय ने मांग पत्र पढ़कर शिक्षकों को सुनाया। इस दौरान मंत्री शैलेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मदन पांडेय, राकेश तिवारी, आनंद सिंह, मयंक बाजपेई, तनवीर, श्रीशंकर(शिक्षामित्र अध्यक्ष), प्रवीन, विभा सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

असोहा बीआरसी पर ब्लॉक अध्यक्ष संदीप द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षक धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों की मांगों पर ध्यान दे। शिक्षामित्रों को नियमित करें, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाकर 17 हजार करे। संविलयन निरस्त कर शिक्षकों को पदोन्नति दी जाए। इस दौरान राकेश वर्मा, फूलचंद्र, रामकरन मौर्या, मुकेश शुक्ला, रणंजय सिंह, अजीत सिंह, रामबाबू , हरविंदर कौर, वंदना मिश्रा, रेखा पांडेय उपस्थित रहे। मौरावां, औरास व हसनगंज, बांगरमऊ व बीघापुर बीआरसी में भी शिक्षकों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें