फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर बने गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर। बीघापुर ब्लॉक के गांव सगवर निवासी गौरव मिश्रा का चयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। अभी तक वह प्राथमिक स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात थे। उनके चयन से परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

गांव सगवर निवासी हरप्रकाश मिश्रा के पुत्र गौरव मिश्रा ने 30 अक्टूबर 2019 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा थी दी। पास होने के बाद साक्षात्कार 8 दिसंबर 2020 को हुआ था। 16 दिसंबर 2020 को आए परिणाम में गौरव ने प्रदेश स्तर पर 30 वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद कोरोना कर्फ्यू व पुलिस की सत्यापन रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट में पांच महीने बीत गए। प्रक्रिया पूरी कराने के बाद 26 जून को गौरव ने हमीरपुर जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति ली। गौरव ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक स्कूल से पूरी की। ऊंचगांव स्थित एसवीएम स्कूल से हाईस्कूल व सगवर के पं. देवकृष्ण इंटर कॉलेज से इंटर किया। स्नातक की पढ़ाई कानपुर के पीपीएन कॉलेज से पूरी करने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में परास्नातक किया। नेट की परीक्षा नौ बार व जेआरएफ (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) की परीक्षा चार बार उत्तीर्ण की। 17 अक्टूबर 2020 को जिले के असोहा ब्लॉक के गांव बेहटा सुम्हारी कंपोजिट स्कूल में वह सहायक अध्यापक बन गए। अपनी सफलता का श्रेय वह पीपीएन डिग्री कॉलेज के तत्कालीन एचओडी डॉ. सरोजबाला मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के साथ पिता व मां मंजू मिश्रा को देते हैं। उनका कहना है कि स्मृतिशेष दादा स्व. हरिनंद मिश्र व दादी स्व. लीला मिश्रा ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें