नवाबगंज/पुरवा। सामुदायिक शौचालय बनने के बाद भी ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। कई सामुदायिक शौचालय में लोगों ने अवैध कब्जे कर लिया है। कई में ताले बंद हैं।
जंसार के मजरे छेदनीखेड़ा में बने सामुदायिक शौचालय में अवैध कब्जा हो गया है। अधूरे पड़े शौचालय के एक हिस्से में ग्रामीण ने अवैध कब्जा कर रखा है। ब्लाक की कई ग्राम पंचायतों में अभी भी सामुदायिक शौचालयों के ताले नहीं खोले गए हैं। पुरवा के त्रिपुरारपुर ग्राम पंचायत के गांव रम्माखेड़ा में बने सामुदायिक शौचालय में महिला ने अवैध कब्जा कर लिया है। अप्रैल माह से गांव की महिला ने शौचालय के एक हिस्से मे ताला डालकर सामग्री रखकर कब्जा जमा रखा है। ग्राम प्रधान शिवपाल यादव व ग्राम सचिव दीपक गौतम ने 23 जून को कोतवाली पुलिस में शिकायतीपत्र दिया है। प्रधान का कहना है कि यदि ताला खुल जाए तो शौचालय की वस्तु स्थिति देखकर सही कराया जाएगा। एडीओ पंचायत शिवओम ने बताया कि कब्जा हटवाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी को कहा गया है।