फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कोरोना नियमों का पालन होते मिला तो कहीं शिक्षक प्रोटोकाल भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उच्च प्राथमिक स्कूल खुलने के दूसरे दिन भी छात्रों की संख्या 21 फीसदी ही रही। स्कूलों में कहीं कोरोना नियमों का पालन होते मिला तो कहीं बिना मास्क व सैनिटाइजर के छात्र सामाजिक दूरी को भूल सीट पर बैठे मिले। जिले के 832 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 26 हजार छात्र पंजीकृत हैं। पचास फीसदी के हिसाब से 13 हजार छात्र-छात्राएं स्कूलों में आने थे। जिले में 5460 छात्र ही स्कूल पहुंचे। निजी स्कूलों में भी छात्रों की उपस्थिति कम रही।
विज्ञापन

पीडीनगर में संचालित उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा 6 के 10 छात्र पंजीकृत है। सुबह 10:10 बजे तक पांच छात्र स्कूल आए थे। छात्र मास्क नहीं लगाए थे। सहायक शिक्षिका रंजना कुमारी ने उनके हाथों को सैनिटाइज कराया था। दूरी का पालन नहीं दिखा। कैमरे का फ्लैश चमकते ही शिक्षिका ने छात्रों को दूरी का पालन कराया। शिक्षिका के मुताबिक प्रधान शिक्षिका छुट्टी पर थीं। अकेले होने से थोड़ी दिक्कत आई।
सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के करोवन कंपोजिट स्कूल में सुबह 11:19 बजे तक 32 छात्र आए थे। यहां भी छह फिट की दूरी का पालन तो नहीं दिखा, लेकिन कई छात्र मास्क लगाए दिखे। प्रधान शिक्षिका कुसमा देवी ने बताया कि छात्र अपने साथ अभिभावकों का शपथपत्र लेकर आए थे। बिना मास्क लगाए आए छात्रों को अगले दिन मास्क लगाकर आने को कहा गया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल सरोसी प्रथम में सुबह 11:40 बजे तक 15 छात्र कक्षाओं में पढ़ाई करते दिखे। यहां 29 छात्रों का पंजीकरण है। सैनिटाइजर स्कूल में रखा था। कुछ ही छात्र कक्षा में मास्क लगाए दिखे। प्रधान शिक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अब विद्यालय खुले हैं। धीरे-धीरे छात्र और छात्राओं की संख्या बढ़ेगी।
बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि बीईओ व एआरपी को स्कूलों का निरीक्षण कर प्रोटोकॉल का पालन कराने को कहा है। प्रधान शिक्षिकों को हिदायत दी जा रही है। इसके बाद भी सुधार नहीं दिखने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें