फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी दही बड़ा खाने से छह की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। मकर संक्रांति के दिन बने दही बड़ा खाने से शनिवार सुबह एक ही परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त होने पर पड़ोसियों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अचलगंज के बस्तीखेड़ा गांव निवासी मानू यादव के घर गुरुवार को मकर संक्रांति पर खिचड़ी व दही बड़ा बना था। बचे दही बड़ों को शनिवार सुबह मानू, उसके 18 वर्षीय बेटे अजय, अनुज, परिवार के पंकज, उसकी पत्नी रेनू, नीरज ने खा लिया। कुछ देर बाद एक-एक कर सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों की मदद से सभी को गदनखेड़ा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले बने दही बड़े खाने से तबीयत बिगड़ी है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें