फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। कुरौली गांव में गर्भवती महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर मिलने की घटना पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी शिवानी (25) पत्नी रजनेश सविता का शव रविवार देर रात फंदे से लटका मिला था। हरदोई के थाना अतरौली के गांव सरवा निवासी मृतका के पिता दुर्गेश ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पिता के मुताबिक, 22 अप्रैल 2024 को बेटी का विवाह रजनेश के साथ किया था। बेटी दो माह की गर्भवती थी। उसके बाद भी पति, सास मल्हो, देवर आलोक, लोका और ननद त्रिलोका प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
सोमवार को पैनल में शामिल जिला अस्पताल के डॉ. विनीत और डॉ. बृजकुमार ने पोस्टमार्टम किया। उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई। बेटी की मौत से मां सुनीता, बहन मौसमी, सलोनी और शिवी बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, दो देवर, सास, ननद पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें