फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में अधेड़ किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फ तेहपुर चौरासी(उन्नाव)। काली मिट्टी मिट्ठूखेड़ा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ किसान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी सफ ीपुर भेजा गया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव डालखेड़ा निवासी टेकचंद्र पाल (50) पुत्र जोधीपाल शुक्रवार शाम बाइक से फ तेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव काजीपुर बंगर निवासी अपनी बहन के घर सावन की त्योहारी देने जा रहे थे। तभी कालीमिट्टी मिट्ठूखेड़ा मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से टकराकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सफ ीपुर सीएचसी भेजा गया। गंभीर हालत में टेकचंद्र को देखते हुए जिला अस्पताल रेफ र किया गया। जहां टेकचंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें