फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब, गरीबों-किसानों की नहीं होती सुनवाई

Thu, 18 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में गरीबों और किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। गरीब चक्कर लगाने को मजबूर हैं। समाजिक संगठन पब्लिक पावर के जिला प्रमुख शंकर लाल यादव ने कलेक्ट्रेट के पास सभा में यह बात कही।
विज्ञापन


 
जिला प्रमुख शंकरलाल ने कहा कि भूमाफिया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।  जिला प्रभारी उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आवास योजना, पेंशन, राशनकार्ड, शादी अनुदान, मृतक आश्रित अनुदान आदि का लाभ लेने के लिए गरीबों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन



धरना सभा के बाद कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। इस दौरान रामस्वरूप लोधी, मुन्ना खां, नवराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें