फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कुश्ती में दिवाकर, भारोत्तोलन में कौशल बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुश्ती में हसनगंज के दिवाकर और भारोत्तोलन में इसी ब्लाक के कौशल किशोर विजेता बने।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन मंगलवार को हसनगंज के दिवाकर ने सात मिनट की कुश्ती में छह दांव आजमाए लेकिन सफीपुर के शिवमूरत बखूबी बच निकले। आखिर में धोबी पछाड़ दांव से दिवाकर पहलवान ने उन्हें चित कर दिया। भारोत्तोलन में कौशल किशोर ने बाजी मारी। जूडो में हसनगंज के राम नारायण ने यही के अभिजीत को हराया। बालिका वर्ग में बिछिया की चंद्रिका ने इसी ब्लाक की प्रतिभा को हराया। वहीं, भारोत्तोलन सीनियर बालक वर्ग में 55 किलो भार वर्ग में हसनगंज के कौशल किशोर ने पहला स्थान हासिल किया और 61 किलो भार वर्ग में विवेक कुमार अव्वल रहे, जबकि सब जूनियर वर्ग की कुश्ती में आनंद, चेतन यादव, दिवाकर, शिवम और सुमित सिंह विजयी रहे।
-
बैडमिंटन में आस्था बनीं विजेता
हिलौली के लोटना स्थित मिनी स्टेडियम में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में आस्था ने पहला और सुषमा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को डीएम और सीडीओ ने प्रतीक चिह्न, ट्रैक सूट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह, एथलेटिक्स कोच कुशमेश कुमार, सोनू सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें