उन्नाव। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की जिला कार्यकारिणी गठन एवं मनोनयन पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह व नगर अध्यक्ष अगम देव सिंह कुशवाहा बने।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष के साथ जिला महामंत्री संदीप कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. आरएन कुशवाहा ने पद भार ग्रहण किया। पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री महादेव कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम गोपाल कुशवाहा,अमित कुशवाहा, ओम कुशवाहा, अखिलेश कुशवाहा, अंकित मौर्य, सुधीर कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री किरण शंकर, विधानसभा अध्यक्ष सफीपुर अभिषेक कुशवाहा, जिला मंत्री अनिल कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, प्रेमशंकर, जितेंद्र शाक्या, शिशिर कुशवाहा व अरुण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।