फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कबाड़ गोदाम में डीजीजीआई का छापा, कारोबारी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कबाड़ कारोबार के नाम पर फर्जी फर्में बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी के कई जिलों में मामले पकड़ने के बाद मंगलवार शाम को डीजीजीआई (डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस) ने नरी स्थित एक कबाड़ (स्क्रैप) कारोबारी के कार्यालय व गोदाम पर छापा मारा। चार वाहनों से करीब आठ अधिकारियों ने पांच घंटे छानबीन की। सूत्रों के अनुसार, बड़े पैमाने पर घालमेल मिला है। टीम जरूरी दस्तावेजों का ब्योरा भी ले गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीजीजीआई ने कानपुर व आसपास के जिलों में कबाड़ कारोबार करने वाले 14 प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। जांच में फर्जी फर्में और बिल दिखाकर करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी। इसी कार्रवाई में मिले इनपुट के आधार पर मंगलवार शाम आठ सदस्यीय टीम ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के नरी गांव के पास कबाड़ का बड़े पैमाने पर कारोबार करने वाले सुभाष दामोदर के कार्यालय व गोदाम पर छापा मारा। चार गाड़ियों से पहुंचे आठ अधिकारियों ने फर्म के कार्यालय में अभिलेखों की जांच की। हालांकि कारोबारी टीम को नहीं मिला।
टीम के अधिकारियों ने काफी देर तक उससे संपर्क करने का प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं हुई। कर्मचारी भी मोबाइल बंद होने की जानकारी देकर टालमटोल करते रहे। हालांकि करीब पांच घंटे चली जांच के दौरान टीम कई जरूरी दस्तावेज, बिल और बैंक व कैश लेनदेन का ब्योरा जुटाकर ले गई है। टीम ने इसकी सूचना स्थानीय जीएसटी अधिकारियों और पुलिस को भी नहीं दी। सदर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच टीम ने कोई सूचना नहीं दी थी। कुछ घंटे जांच करने के बाद लौटने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें