ब्लाक स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप निदेशक कृषि को गोदाम प्रभारी गैरहाजिर मिले। किसानों ने गोदाम प्रभारी पर बीज के वितरण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। उपनिदेशक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया ।
विकासखंड के राजकीय कृषि बीज भंडार का बुधवार दोपहर 1 बजे कृषि विभाग के उपनिदेशक अवनीश चन्द्र तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम प्रभारी अनिल चौधरी मौके पर नहीं मिले। वहीं कृषि रक्षा इकाई में ताला लटकता मिला। यह देख डिप्टी डायरेक्टर का पारा चढ़ गया।
उन्होंने तुरंत गोदाम प्रभारी का मोबाइल नंबर मिलाया जो स्विच आफ मिला। वहीं बीज के लिये गोदाम पर खड़े मनोज, हरिशंकर, शिवम, अशोक शुक्ला, वेदप्रकाश, लल्ला और रज्जन आदि किसानों ने डिप्टी डायरेक्टर को बताया गोदाम प्रभारी पिछले चार-पांच दिन से नदारद हैं।
वह लोग दूरदराज से बीज लेने के लिए आए हैं लेकिन गोदाम प्रभारी की लापरवाही से उनको बीज नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को दुकानों से बीज लेना पड़ रहा है। डिप्टी डायरेक्टर ने मौजूद बीडीएम, ब्लाक टेक्नोलॉजी मैनेजर अभिषेक से गोदाम में बीज के स्टाक की जानकारी ली।
मैनेजर ने गोदाम में बीज के 96 पैकेट का स्टाक होने की जानकारी दी। कितना बीज गोदाम में आया, इसकी वह जानकारी नहीं दे पाए। किसानों ने डिप्टी डायरेक्टर से डीबीडब्ल्यू 17 बीज क ेअंकुरित न होने की शिकायत भी की। इस पर उन्होेने बीज वापस कराने की बात कही।
वहीं किसानों ने आरोप लगाया गोदाम से बीज का वितरण गोदाम प्रभारी के करीबी के इशारे पर किया जाता है। डि प्टी डायरेक्टर अवनीश चंद्र तिवारी ने किसानों के आरोपों की जांच कराने के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसान शांत हुए।