असोहा(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के भाऊमऊ गांव में गुरुवार सुबह घर के कमरे में महिला का शव धन्नी से लटका मिला। पति ने पत्नी के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी पर कारण स्पष्ट नहीं कर सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के भाऊमऊ गांव निवासी शोभा देवी (32) पत्नी कौशल का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में धन्नी से रस्सी के सहारे लटका मिला। छत पर सो रहा पति नीचे आया तो पत्नी का शव लटका देख दंग रह गया। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने पत्नी द्वारा आत्महत्या की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, ग्रामीणों में पति से विवाद के बाद आत्महत्या की चर्चा है। पति कौशल ने बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व बिहार प्रांत के बक्सर निवासी शोभा से हुई थी।
एसओ ओम प्रकाश रजक ने बताया कि आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करा कार्रवाई की जाएगी।