फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का हत्यारा पिता पुलिस के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थाना पुलिस ने बेटी के हत्यारे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

21 मई की रात दरेहटा गांव निवासी सुरेंद्र चौरसिया ने नशे में पत्नी पिंकी को पीटना शुरू कर दिया था। बचने के लिए पिंकी छह माह की मासूम बेटी को वहीं पर छोड़कर पड़ोस में चली गई थी।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित सुरेंद्र ने छह माह की बेटी को चारपाई के पावे पर पटककर मार दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को कस्बे के मोतेश्वर मंदिर तिराहे से दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें