उन्नाव। शहर के मोहल्ला मोती नगर में चोरों ने एक डाक्टर के बंद घर से तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच की।
मोतीनगर निवासी डाक्टर प्रशांत उपाध्याय सोमवार को लखनऊ में थे। रात में घर बंद पाकर चोरों ने निशान बना लिया
। मंगलवार को जब डाक्टर प्रशांत घर लौटे तो सामान बिखरा मिला। प्रशांत के अनुसार चोर लगभग तीन लाख रुपये का माल ले गए हैं। उन्होंने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश की।