-चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
बांगरमऊ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात वाहन चालक के बंद पड़े सरकारी आवास को चोरों ने निशाना बनाकर पचास हजार की नगदी और ढाई लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। घर वापस आने पर कर्मी को मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिव सिंह पुत्र शिवराम सिंह निवासी ग्राम थोक माधव थाना अहिरोरी जिला हरदोई वाहन चालक के पद पर तैनात है और अस्पताल परिसर में ही स्थित सरकारी आवास में रह रहा है। 3 मार्च को वह परिवार के सभी सदस्यों के साथ होली त्योहार मनाने अपने गांव गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसके आवास का ताला तोड़ बक्से में रखी 50 हजार की नगदी तथा करीब ढाई लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। सोमवार सुबह आवास पर वापस आने पर स्वास्थ्य कर्मी को चोरी की घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।