फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायल के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, 18 स्लीपर बरामद

विज्ञापन
tree - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के तहत वन बीट चौबिया मेें अवैध कटान का मामला सामने आया है। वन काटुओं ने जंगल में कायल के कई पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। पुलिस ने मौके से 18 स्लीपर बरामद कर लिए है। इसके साथ ही वन रक्षक के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौबिया बीट प्रभारी के वन रक्षक नेक सिंह ने बताया कि दो मार्च को जब वह गश्त पर था तो यहां कायल के पेड़ों का कटान का मामला सामने आया। वन रक्षक ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 18 स्लीपर बरामद कर लिए हैं। इसके साथ ही वन रक्षक के बयान के आधार पर वन अधिनियम 41,42 और भादंस की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरओ राम लोक ठाकुर ने बताया कि वर रक्षक ने इस बारे में सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि 18 स्लीपर बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही इस बारे में अज्ञात लोगों के खिलाफ भरमौर थाना में मामला दर्ज करवा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें