फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन हादसों को लेकर एनआईए व आईबी सतर्क

Tue, 14 Feb 2017 11:43 PM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
इटली में दो ट्रेनें आमने-सामने भिड़ी - फोटो : Twitter
विज्ञापन
 ट्रेन हादसों के कारणों की बारीकी से जांच करने के लिए पुलिस के साथ-साथ एनआईए (नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) व आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। इन एजेंसियों ने जीआरपी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है। यह टीमें पिछले सालों में हुईं ट्रेन घटनाओं को फिर से खंगाल रही हैं। वहीं रेलवे इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन कैमरे से नजर रखने की भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


 पुखरायां रेल हादसे में आईएसआई का हाथ होने के खुलासे के बाद पुलिस  के अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने भी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। एनआईए व आईबी जैसी एजेंसियों के अफसर जीआरपी के अफसरों से सीधे संपर्क में हैं। यह इनके साथ संयुक्त रूप से काम भी कर रहे हैं।

यह टीमें पिछले सालों में हुए रेल हादसों की बारीकी से जांच  कर रही हैं। वहीं सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने भी ड्रोन कैमरे से ट्रैकों की निगरानी करने पर काम शुरू किया है। जीआरपी एसओ सीपी सिंह ने बताया कि उनकी एनआईए के एडिशनल एसपी डीआर सिंह से लगातार बातचीत चल रही है। हम लोग एक दूसरे के संपर्क में हैं। इन घटनाओं के कारणों की तह तक पहुंचने का काम किया जा रहा है। टीमें जीआरपी उन्नाव के अलावा रायबरेली, हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी के अफसरों के साथ भी संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें