फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख की चोरी

Thu, 08 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। छत के रास्ते में घर में दाखिल हुए चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर जेवर-नगदी समेत छह लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस पूरे दिन घटना पर पर्दा डलाने के प्रयास में लगी रही। देर शाम उसने घटना स्वीकारी और जल्द खुलासे की बात कही।

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सहदानी गांव निवासी माशूक खां और उनका परिवार घर के अलग-अलग कमरों में सो रहा था। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से और अलमारी के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये और पांच लाख से अधिक के जेवर समेत करीब छह लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह घटना की जानकारी हुई तो पूरा परिवार सन्न रह गया। पीड़ित माशूक खां ने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मगर वह लाखों की चोरी की इस घटना को दबाने के प्रयास करती रही। देर शाम एसएसआई सुरेंद्र नाथ ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। तफ्तीश कराई जा रही है जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

सेंध काट कर जनरल स्टोर में हजारों की चोरी
उन्नाव। जनरल स्टोर की दुकान में सेंध काटकर चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

शहर के मोहल्ला रामपुरी निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव की आवास विकास कॉलोनी में जनरल स्टोर है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान में पीछे की दीवार में सेंध काटकर दुकान में रखे 2500 रुपये के अलावा कीमती सामान और मेवा समेत 50 हजार का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह पहुंचे दुकानदार ने जैसे ही शटर खोला  घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद दही पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे जांच की। उन्होंने घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें