फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को आग लगा घर से भागे ससुरालीजन

Wed, 05 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
Fire - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव मौहारी के मजरे भटखेरवा में पारिवारिक विवाद में ससुरालीजनों ने महिला पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। यह महिला को तड़पता छोड़कर भाग निकले। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। इन्हाेंने कपड़ों में लगी आग बुझाई। सूचना पर पहुंचे महिला के पिता ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव मौहारी के  मजरे भटखेरवा निवासी संजू (26) पत्नी शैलेंद्र का पति व अन्य परिजनों से सोमवार को विवाद हो गया। कलह बढ़ने पर ससुरालीजनों ने संजू पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। यह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग निकले। संजू की चीख सुनकर मोहल्लेवासियों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। इसकी जानकारी अदनखेड़ा निवासी पिता जगतपाल यादव को दी गई। हालत गंभीर देख महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पिता जगतपाल यादव ने बताया कि पुत्री संजू का विवाह छह वर्ष पहले महुवारी निवासी हीरा लाल के पुत्र शैलेंद्र के साथ किया था। मांग के अनुसार सब कुछ दिया था। इसके बाद भी पति व अन्य परिजन एक लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर बेटी से मारपीट की जाती थी। बेटी के ससुरालीजनों को कई बार समझाया। अब उन्होंने बेटी को मार डालने के नीयत से जला दिया। जगतपाल के मुताबिक रात में  थाने जाकर शिकायत की तो पुलिस ने इलाज कराने की बात कहकर चलता कर दिया।
विज्ञापन


वहीं थानाध्यक्ष रणवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि देर रात लड़की का पिता महिला को गंभीर अवस्था मेें लेकर थाने आया था। पहले इलाज कराने की बात कही गई थी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें