फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपसेट में फंसी साड़ी, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के हंसाखेड़ा में पंपिंग सेट के पहिये में साड़ी फंस जाने से वृद्धा की मौत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने परिजनों से लिखित लेने के बाद शव सौंप दिया।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली के गांव हाजीखेड़ा निवासी जनाका (85) पत्नी बाबूलाल का मायका माखी थानाक्षेत्र के हंसाखेड़ा में है। यहां जनाका की जमीन है। बुधवार को जनाका भाई गयाप्रसाद के साथ पंपिंग सेट से खेतों में सिंचाई करने गई थीं। सिंचाई  के बाद जनाका नहाने के लिए पंपिंग सेट से पानी लेने र्गइं। तभी इनकी साड़ी पंपिंग सेट के पहिये में फंस गई।

  हादसे में इनकी मौत हो गई। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों से लिखित में लेने के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें