फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशनाई में दोस्त का किया था कत्ल

Wed, 31 Jan 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
हत्यारोपी दोस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के निहालपुर सानी के शारदा सिंगरौर हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि हत्या आशनाई के चलते की गई थी। दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


निहालपुर सानी गांव निवासी चांद सिंगरौर का बेटा शारदा प्रसाद सिंगरौर (28) बीस जनवरी की शाम से लापता हो गया था। उसकी पांच दिन बाद गांव किनारे कुएं से लाश बरामद हुई थी। उसकी क्लच वायर से गला घोटकर मारने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी।

मां ओत्ती देवी की तहरीर पर पुसिल ने गांव के योगेंद्र, दिनेश, पंकज, लल्लू के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। शारदा के लापता होने के वक्त उसके साथी किशनपुर थाने के रामपुर गांव निवासी सुनील सिंह उर्फ हब्बू और निहालपुर सानी के प्रेमचंद्र साथ थे। पुलिस ने उन दोनों को उठाकर पूछताछ की। वह पहले जंगल में शराब पीने के बाद शारदा के अचानक कहीं जाने की बात कहकर पुलिस को टरकाते रहे। पुलिस ने ग्रामीणों से दोनों के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


एसओ विजय राय ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी हब्बू और शारदा का एक महिला से प्रेम प्रसंग था। हब्बू दिल्ली में अंडे का ठेला लगाता है। वह रंजिश की वजह से अपने गांव रामपुर छोड़कर निहालपुर में काफी दिन से रहता था। अक्सर दिल्ली से लौटने पर महिला से मिलता जुलता था। शारदा ने इसी बात पर महिला की पिटाई की थी। इसकी खुन्नस हब्बू के मन में भरी थी। शारदा का चरित्र ग्रामीण अच्छा नहीं मानते थे। उसने कुछ दिनों पहले प्रेमचंद्र के परिवार की एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। हब्बू और प्रेमचंद्र ने मिलकर शारदा की हत्या की योजना बनाई थी। दिल्ली से 19 जनवरी को हब्बू लौटकर आया था। जंगल में 20 जनवरी की शाम तीनों ने शराब पी थी। इसके बाद बाइक के क्लच वायर से हब्बू ने शारदा का गला कसा। प्रेमचंद्र उसके पैर पकड़े रहा। हत्या के बाद कुएं में फेंक दिया और पुआल डालकर फरार हो गए थे।

पीड़ित के परिजन को नहीं है विश्वास
शारदा की मां ओत्ती देवी ने योगेंद्र, दिनेश, पंकज, लल्लू के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने असली हत्यारोपियों को बचाया है। उसके साथियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। हत्याकांड में वह दोनों शामिल नहीं हो सकते हैं। यह सबकुछ पुलिस ने साजिश के तहत किया है।

चार साल पहले हब्बू ने की थी हत्या
किशनपुर थाने के रामपुर गांव निवासी हब्बू ने मामूली विवाद में चार साल पहले एक युवक की हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद जेल गया था। वह जमानत पर बाहर निकला था। इसके बाद से वह रिश्तेदार के घर सुल्तानपुर घोष थाने के निहालपुर में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें