फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी को पीट 32 हजार लूटे

Sun, 16 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
िरटायर्ड रेलवे कर्मी को दिनदहाड़े बस से खींचकर दो लाख लूटे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
माखी थानाक्षेत्र के बौनामऊ के पास वैन सवार लुटेरों ने किराना व्यवसायी व उसके साथी से 32 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरों ने हरदोई रोड पर दोनों को वैन से नीचे धक्का देकर गिरा दिया और भाग निकले। रात में दोनों किसी तरह घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सुबह पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस लूट की घटना से इंकार करते हुए कहीं पर्स गिरने की बात कह रही है।

चकलवंशी निवासी संजय गुप्ता पुत्र श्रीकृष्ण की कस्बे में ही किराना की दुकान है। शनिवार को वह साथी अयोध्या पुत्र पुत्तीलाल के साथ कानपुर नयागंज व्यापार के काम से गए थे। रात में उसे आने में देर हो गई। रात करीब 11 बजे दोनों ट्रेन से स्टेशन आए और पैदल हरदोई पुल पहुंचे। काफी देर तक  पुल पर खड़े रहे, लेकिन कोई साधन नहीं मिला। रात लगभग पौने बारह बजे एक वैन उनके पास आकर रुकी और सवारी गाड़ी बताकर दोनों को बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माखी थानाक्षेत्र के बौनामऊ के पास सुनसान जगह पर वैन में सवार चार लोगों में एक ने संजय पर तमंचा तान दिया और जेब में पड़े तीस हजार रुपये पार कर दिए। वहीं साथ रहे अयोध्या की जेब में पड़े दो हजार रुपये लुटेरों ने छीन लिए। पीड़ित रात में घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी तो परिजन दंग रह गए। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि युवकों की पर्स कही गिरी है। लूट की घटना से उन्होंने इंकार किया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें