पाटन। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थाने के सामने धान की भूसी लदा ट्रक ओवरटेक करते समय पलट गया। हादसे में चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आनन-फानन में ट्रक को हटवाकर रास्ता साफ कराया।
रायपुर जिले के थाना सेवनी के गांव धनोरा निवासी अवधेश (45) पुत्र प्रेम सिंह ट्रक में भूसी लादकर फतेहपुर की ओर जा रहा था। साथ में क्लीनर फरमान (25) पुत्र मो. घूरे भी था। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बिहार थाने के सामने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक पलट गया।
इससे यातायात बाधित हो गया। थाने के सामने का मामला होने से पुलिस ने जेसीबी मंगाई। आनन-फानन में ट्रक को हटवाने के साथ ही सड़क पर पड़ी भूसी को हटवाया गया।