फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख दो वरना देख नहीं पाओगे सुबह का सूरज

Tue, 21 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
सोहरामऊ पुलिस की गिरफ्त में रंगादारी मांगने वाले युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जान की खैर चाहते हो तो सीधे एक लाख रुपये दे दो। ऐसा नहीं किया तो सुबह का सूरज नहीं देख पाओगे। ऐसी धमकी देते हुए बदमाशों ने एक एनआरआई से एक लाख रुपये की मांग की। इसकी जानकारी एनआरआई ने सोहरामऊ पुलिस को दे दी। उधर रुपये वसूलने पहुंचे तीन बदमाशों को मौके पर मौजूद पुलिस ने पकड़ लिया और तीनों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


 सोहरामऊ थानाक्षेत्र के गांव जैतीपुर निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि वह कुवैत में नौकरी करता है। कुछ दिनों पहले वह होली के त्योहार पर घर आया था। करीब एक सप्ताह पहले उससे किसी ने फोन कर एक लाख रुपये की मांग की और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने रुपये नहीं दिए और हल्के में लेते हुए पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी। सुनील के मुताबिक बदमाशों ने उसे सोमवार शाम को दोबारा फोन कर रात नौ बजे तक एक लाख रुपये तैयार रखने को कहा।

ऐसा न करने पर सुबह का सूरज न देख पाने की धमकी दी। ऐसे में उसने उन लोगों के बताए ठिकाने पर रुपये पहुंचाने की बात कही और थाना पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। तय समय पर मौके पर पहले से मौजूद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में शीलू निवासी जैतीपुर, अंकित श्रीवास्तव निवासी सिविल लाइंस उन्नाव व गोलू गुप्ता निवासी कल्याणी शामिल थे। पुलिस ने बदमाशों की जामा तलाशी में दो असलहे व चार जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। एसओ सोहरामऊ अमित कुमार तोमर ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें