फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध की मौत, दो घायल

Thu, 12 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क हादसों में वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायल जीजा, साले ने उधारी मांगने पर जीप से बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बीघापुर थानाक्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी भगौती शंकर दीक्षित (72) गुरुवार सुबह शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के गांव निवासी युवक की बाइक से टक्कर लग गई। हादसे के बाद बाइक सवार ने वृद्ध को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बाइक चालक के खिलाफ अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

माखी थानाक्षेत्र के अहरा डडिया गांव निवासी पंचम (35) बुधवार को रुपऊ गड़ार गांव निवासी अपने साले प्रकाश (30) के साथ बाइक से रग्घाखेड़ा गांव की बाजार गया था। पंचम के मुताबिक इसी गांव में रहने वाले अपने दूर के रिश्तेदार से कई साल से बाकी 11 हजार रुपये मांगने चला गया। तगादा करने पर बाप-बेटे गाली देने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि घर लौटते समय रग्घाखेड़ा-अहरा डडिया मार्ग पर बकाएदार के बेटे ने जान से मारने के इरादे से जीप से बाइक में टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गुरुवार को दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पीड़ितों के मुताबिक उन्होंने माखी थाने में तहरीर दी है। माखाी थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि रोड एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। रंजिश में टक्कर मारने जैसी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें