फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदभाव भूलकर निकाली रंजिश

Sat, 26 Mar 2016 12:56 AM IST
unnao up
विज्ञापन
चेतावनी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
असोहा प्रतिनिध के अनुसार रामपुर गांव के प्रधान पति अश्वनी मिश्र पर गुरुवार दोपहर पूर्व प्रधान श्याम बाजपेई ने समर्थकों के साथ हमला बोल दिया। घटना के उस समय हुई जब प्रधान पति परिजनों के साथ गांव में होली मिलने जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही प्रधान पति उदित नारायण मिश्र के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अश्वनी अपने 13 वर्षीय बेटे सत्यम को लेकर गांव के पुतानी के घर घुस गया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। छर्रे लगने से अश्वनी पक्ष के केशन (36), ललित (26) पुत्र रमेश व उसकी 12 वर्षीय बेटी नेहा गोली लगने से घायल हो गए।

केशन के बाई आंख, ललित को पैर, पेट, सिर रमेश और उसकी बेटी नेहा को पेट में छर्रे लगे है। सभी का लखनऊ ट्रामासेंटर में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह प्रधान पति अश्वनी को पुतानी के घर से बाहर निकाला। अश्वनी की ओर से आरोपी पूर्व प्रधान श्याम बाजपेई, पुत्तन, रूद्र, दया, अरुण, कमल मिश्र, दिलीप बाजपेई, वैभव समेत अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो गोली लगने से घायल हुए केशन ने आठ साल पहले आरोपी दया के भाई अटलेश की गोली मारकर हत्या की थी। इसी के बाद दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई। प्रधान पति अश्वनी मिश्र ने 22 मार्च को गया, रुद्र, गौरव, छोटू के विरुद्ध तहरीर देकर होली त्योहार तक जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई होती तो गोलीकांड को रोका जा सकता था। एसओ जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों में दिलीप को हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है।

रंग डालने पर विवाद, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
बीघापुर थाना क्षेत्र टेढ़वा गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। टेढ़वा गांव में रहने वाला सुरेंद्र कुमार मौसी के घर रंग खेलने गया था। सुरेंद्र का आरोप है कि पड़ोसी गांव सरांय बारासगवर निवासी मुलायम सिंह पुत्र रामकिशुन ने मौसेरी बहन के पर रंग डाल दिया। विरोध करने पर मुलायम व उसके साथियों ने मारपीट शुरू की। विरोध करने पर उन्होंने घर पर चढ़ाई कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कई राउंड हवाई फायरिंग की।

सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुलायम सिंह, उसके भाई कल्लू, महेश, रामगोपाल, महावीर यादव, अयोध्या मल्लाह, मनोज, भरत ठाकुर, पिंटू यादव पर बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से मुलायम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र कुमार, राकेश, सधनलाल, दीपक, बलराम, लंबई, विश्वंभर, लोकई, छंगा, प्रेमचंद्र, श्रीधर और शिवराम के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर बीघापुर आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों से नामित लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
चुनावी रंजिश में एक पक्ष ने दागी गोलियां
अजगैन प्रतिनिधि के अनुसार भटपुरा गांव निवासी रजेपाल (50) और पूर्व प्रधान के पुत्र ज्ञानेंद्र से चुनाव रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। तकरार के बाद दोनों एक दूसरे को धमकी देकर चले गए। रजेपाल घर आकर भैंस का दूध निकालने लगा। इसी बीच ज्ञानेंद्र पहुंचा और रजेपाल पर गोलियां दाग दी। पेट में गोली लगने से लहूलुहान हो गिर गया। गोली की आवाज सुनकर जब तक परिजन दौड़ते आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में रजेपाल को सीएचसी नवाबगंज लाया गया। हालत बिगड़ती देख परिजन ट्रामासेंटर लखनऊ लेकर चले गए। एसओ अजगैन मनोज सिंह ने बताया कि चुनावी रंजिश का कोई विवाद नहीं है। दोनों में पहले से तनातनी चलती थी। रजेपाल की ओर से पूर्व प्रधान सोमदत्त उसके बेटे ज्ञानेंद्र और भाई रामकुमार के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

डीजे पर डांस के दौरान विवाद, युवक पर झोंका फायर
औरास प्रतिनिधि के अनुसार मुंशीखेड़ा गांव निवासी मूकबधिर मस्ताना (16) पुत्र मुन्नीलाल गुरुवार दोपहर गांव के लल्ला के दरवाजे बज रहे डीजे पर जा रहा था। मस्ताना के पिता का आरोप है कि रास्ते में भाई छोटई मिला और उसे घर बुलाया

जैसे ही बेटा घर पहुंचा छोटई ने तमंचे उसे फायर कर दी। गोली दाहिने पैर के ऊपर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रामासेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने घटना को संदिग्ध बताया है। चर्चा रही कि मस्ताना चाचा के घर गया था वहां तमंचा लोड करते समय फायर होने से वह घायल हो गया। एसओ विनोद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी छोटई के विरुद्ध मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें