फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर चोर ले गए लाखों का माल

Fri, 28 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
दीवार जिसमें सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव ओसिया में बुधवार रात सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर व पंद्रह हजार रुपये चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह जब महिलाएं सोकर उठीं तो सामान बिखरा देखा। इस पर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने आसपास लोगों से घटना की जानकारी ली, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

ओसिया गांव निवासी श्रीप्रकाश उर्फ  बड़कऊ पुत्र शिव कुमार के घर में बुधवार रात सेंध लगाकर चोर अंदर घुसे। घर के सभी सदस्य आंगन व घर के बाहर सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रुपये व लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवर ले गए। गुरुवार सुबह जब परिजन उठे तो कमरों के दरवाजे खुले देखे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे रुपये व बक्से में रखे जेवर गायब थे।
विज्ञापन


पीड़ित श्रीप्रकाश ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह नवंबर में होना है। उसी के लिए उसने गहने बनवाए थे। विवाह संबंधी अन्य तैयारियां की जा रही थीं। चोर सब कुछ उठा ले गए। श्रीप्रकाश ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। एसओ बृजमोहन ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

चोरियों के खुलासे में लगाई गई क्राइम ब्रांच
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में हो रहीं ताबड़तोड़ चोरियों को देखते हुए एसपी ने खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगाई है। टीम ने कस्बे में जांच तेज कर दी है। नगर के गढ़ी निवासी आर्यावर्त बैंक के पूर्व प्रबंधक महानंद वर्मा के घर को बुधवार चोरों ने निशाना बनाया था और जेवर व नगदी समेत 25 लाख रुपये का माल ले गए थे। इसी तरह क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी को देखते हुए पुलिस भी हरकत में आई।
विज्ञापन


एसपी नेहा पांडेय ने चोरी के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगाई है। इस बीच कस्बे में एक सप्ताह के अंदर सात चोरियां हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से पुलिस पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम चोरी के खुलासे में लगी है। जल्द ही सभी चोरियां का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें