उन्नाव। ऑटो रिक्शा सवार बदमाशों ने महिला को रास्ते में रोक कर गोली मारने की धमकी देकर सोने के जेवर और पर्स लूट लिया। पीड़िता ने फोन पर कोतवाली को घटना की सूचना दी मगर आधा घंटा इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी मधू चोपड़ा पत्नी हरीश चोपड़ा बुधवार दोपहर करीब बारह बजे कॉलोनी से कुछ दूर स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रही थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर आटो रिक्शा में सवार दो बदमाशों ने मधू को रोक लिया और गोली मारने की धमकी देते हुए उनके झाले, दो अंगूठी, मंगलसूत्र और पर्स लूट लिया और भाग निकले।
पीड़िता के मुताबिक पर्स में पांच सौ रुपये थे। पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस बार-बार पहुंचने की बात कहती रही मगर करीब आधा घंटा इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। दही पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।