जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। कई
राउंड फायरिंग भी हुई। मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए। एक को इलाज के
लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
माखी थानाक्षेत्र के कलंदरखेड़ा गांव
निवासी भोला (40) पुत्र जागेश्वर का गांव के ही बनवारी पुत्र विश्राम से
जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। खेत और सड़क के बीच स्थित खंती में भोला ने
कुछ दिन पहले मिट्टी चढ़ाकर जमीन को अपने खेत में मिला लिया था।
शनिवार
को बनवारी, उसका बेटा रामसिंह परिवार के कई अन्य लोगों के साथ खेत पहुंचे
और मेड़ गिराने लगे। भोला ने विरोध किया तो बनवारी ने अन्य लोगों के साथ
मिलकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी।
भोला
का बचाव करने पहुंचे भाई सुरेश पर हमलावरों ने ईंट से हमला कर घायल कर
दिया। दोनों भाइयों को घायल करने के बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ितों ने
थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कर गंभीर
रूप से घायल सुरेश पाल को जिला अस्पताल पहुंचाया।