फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत

Sun, 03 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
हादसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 बेटी-दामाद को अमौसी एयरपोर्ट छोड़कर लखनऊ से कानपुर लौट रहे एसबीआई के चीफ मैनेजर की कार आगे जा रहे डंपर में घुस गई। इस हादसे में मैनेजर, उनकी पत्नी और बहू की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह पौने दस बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना क्षेत्र के आजाद मार्ग चौराहे के पास हुआ।
विज्ञापन

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी महेश कुमार (58) कानपुर के माल रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में जोन-5 के चीफ मैनेजर थे। वे मूल रूप से औरैया जिले के बिधूना थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव के रहने वाले थे। उनकी बेटी चित्राली और दामाद रिशेंद्र राजस्थान के उदयपुर मंसौर में डाक्टर हैं। नातिन रैना (6) नाना-नानी के पास थी। सप्ताह भर पहले चित्राली, बेटी रैना को लेने के लिए मायके आई थी। शुक्रवार को दामाद रिशेंद्र भी ससुराल आ गए।
शनिवार को महेश बेटी-दामाद और नातिन को कार से लखनऊ एयरपोर्ट छोड़ कर लौट रहे थे। पत्नी बीना (55) और बहू लवी (26) पत्नी सौरभ भी साथ थीं। आजाद मार्ग चौराहे के पास आगे चल रहे डंपर ने साइकिल सवार को बचाने के लिए एकदम से ब्रेक लगा दिया। इससे महेश का नियंत्रण गड़बड़ाया और कार डंपर में जा घुसी। इससे महेश की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और बहू को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर महेश की डिटेल निकाली और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में महेश के साले रूपेश सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनसे सूचना पाकर चित्राली और उनके पति भी फ्लाइट छोड़कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अपनों के शव देखकर चित्राली गश खाकर गिर पड़ीं। उन्नाव स्टेट बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक डीके यादव व कई रिश्तेदार भी पोस्टमार्टम हाउस आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें