फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वायजनिंग से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

Sun, 23 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मौरावां (उन्नाव)। फूड प्वायजनिग से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बीमार हो गए। सूचना पर पुरवा एसडीएम और हिलौली पीएचसी के फार्मासिस्ट गांव पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के संदाना गांव के मजरा बनपुरा गांव निवासी लल्लन रावत ने गांव के बाहर जंगली देवी मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया था। कथा समाप्त होने पर भंडारा हुआ। इसके बाद परिवार के लोग घर पहुंचे। रात में सभी ने आलू-तरोई की सब्जी, दाल, चावल और रोटी खाई। रात करीब दो बजे लल्लन रावत (32), इनकी पत्नी रेनू (28), भतीजे अकुंश (6) व लवकुश (3) पुत्र रामप्रसाद, रेखा (32), भतीजी नेहा (8) की तबियत बिगड़ने लगी। सुबह करीब आठ बजे परिवार के लोग अंकुश व लवकुश को सीएचसी ले जा रहे थे कि उनकी मौत हो गई। दो भाइयों की मौत से गांव में हलचल मच गई। आनन- फानन में अन्य लोगों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और शवों का अंतिम संस्कार करने की बात कही। इस पर परिवार के लोगोें ने बच्चों के पिता रामप्रसाद के आने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। वह गुजरात के जामनगर में एक फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें