फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूमंतू जाति के लोगों ने टीकाकरण से किया इनकार

Sat, 11 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव फाजिलपुर में डेरा डाले घुमंतू परिवारों के बच्चों का टीकाकरण करने पहुंची टीम को परिजनों ने टीकाकरण करने से मना कर दिया। टीम ने सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। प्रभारी चिकत्सिाधिकारी व नायब तहसीलदार गांव पहुंचे और समझा-बुझाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के साथ ही उनका टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

फाजिलपुर गाव में नट बिरादरी के करीब एक सैकड़ा परिवार हैं। यह परिवार बच्चों को पोलियो की खुराक व टीकाकरण को महत्व नहीं देते। टीम जब भी टीकाकरण करने जाती तो यह लोग इनकार कर देते। शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत टीम बच्चों को दवा पिलाने व टीकाकरण करने के लिए पहुंची। टीम के काफी समझाने के बाद भी लोगाें ने पोलियो की खुराक व टीकाकरण से इनकार कर दिया। टीम के सदस्यों ने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर एसडीएम प्रतिपाल सिंह व सीएचसी प्रभारी गांव पहुंचे। एसडीएम ने दवा पिलाने व टीकाकरण करने से मना कर रहे लोगों को समझाया और सरकारी दुकानों से राशन व अन्य सरकारी सुविधाएं न मिलने की घुड़की भी दी। इसके बाद बच्चों के परिजन तैयार हुए और पचीस परिवारों के लगभग आधा सैकड़ा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ ही उनका टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. आरके गौतम ने बताया कि नट बिरादरी के लोग हमेशा ही पोलियो की दवा पिलाने व टीकाकरण कराने में दिक्कतें पैदा करते हैं। वह पुराने तौर तरीकों पर चलते हैं। इसी के चलते परिजनों ने विरोध किया था। लेकिन एसडीएम व सीएचसी प्रभारी के जाने के बाद बच्चों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें