फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकी मिली महिला

Thu, 28 Jul 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छह माह पहले कोर्ट मैरिज कर पति व अन्य ससुरालियों के साथ रह रही महिला का शव बुधवार सुबह फंदे से लटकता मिला। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। उसका पति दही चौकी स्थित चर्म इकाई फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था। सास-ससुर मंदिर व देवर जानवर चराने गया था। मवेशियों को लेकर घर लौटे देवर ने शव लटका देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। उधर सूचना के बाद मृतका का पति फैक्ट्री से चुपचाप दुबक गया। पुलिस को मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मऊमंसूरपुर गांव निवासी नत्थू का पुत्र दीपू करीब सालभर से लखनऊ में मजदूरी करता था। वहां उसका संपर्क शिवानी (22) नाम की युवती से हो गया। छह माह पहले दीपू ने शिवानी से कोर्ट मैरिज की और उसे घर ले आया। विवाह से नाखुश शिवानी के परिजनों ने उससे नाता तोड़ लिया। पति दीपू वर्तमान में दही चौकी स्थित चर्म इकाई फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार सुबह वह फैक्ट्री चला गया। दीपू के माता-पिता मंदिर व देवर भोला जानवर चराने गया था। घर पर शिवानी अकेली थी। दोपहर 12 बजे के करीब देवर मवेशी चराकर घर लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद देख भाभी शिवानी को आवाज दी। दरवाजा न खुलने पर उसने खिड़की से झांका तो शिवानी का शव फंदे पर लटक रहा था। उसने घटना की जानकारी भाई दीपू और अपने माता-पिता को दी। मंदिर से लौटे माता पिता ने शिवानी के आत्महत्या करने की बात कही। आत्महत्या के कारणों को लेकर परिवार के लोग अंजान बने रहे। उधर, पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति दीपू फैक्ट्री से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। कोतवाल हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। उनके आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें