फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दंपति समेत चार की मौत

Sat, 11 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार टैंकर ने पैदल जा रहे अधेड़ दंपति को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने भाग रहे टैंकर का पीछा किया तो चालक टैंकर को सड़क किनारे छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर जाम लग गया। शव हटने के बाद ही यातायात सामान्य हो सका। दो अन्य सड़क हादसों में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई।

 बीघापुर थानाक्षेत्र के घाटमपुर कला गांव निवासी रामनाथ शर्मा (50) और उनकी पत्नी श्याम सुंदरी (48) शनिवार को बीघापुर बाजार में खरीददारी करने आई थी। खरीददारी करने के बाद पति-पत्नी दोपहर करीब एक बजे घर जाने को लालकुआं के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


मौसम खराब होने के कारण काफी देर इंतजार के बाद भी कोई साधन नहीं मिला। इस पर दोनों पैदल ही लालकुआं की ओर चल दिए। बीघापुर कस्बे के आगे शारदा नहर पुल के पास उन्नाव से रायरबेली की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने दंपति को रौंद दिया। टैंकर का टायर दोनों के सिर के ऊपर से निकल गया।

हादसा होता देख आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने भाग रहे टैंकर का पीछा किया। पकड़े जाने के डर से चालक बीघापुर कस्बे के आगे टैंकर को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दंपति के शव को सड़क से हटाया।

सूचना मिलते ही मृतक दंपति का बेटा योगेश शर्मा भी बीघापुर पहुंचा। बीघापुर थाना प्रभारी निरीक्षक एके पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर टैंकर मालिक और चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

उधर, अजगैन थाना क्षेत्र के टिकुरा सधीरा गांव निवासी दुलारे (60) शुक्रवार की शाम राजाबाग बाजार गए थे। देर शाम लौटते समय नेवाजखेड़ा गांव के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल दुलारे को पुुलिस ने नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। देर रात उनकी मौत हो गई।

उन्नाव-पुरवा मार्ग पर घूरखेत के पास वाहन की टक्कर से घायल दो बाइक सवारों में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अतरसई निवासी अरविंद (26) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें