फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने के आरोपी पिता-पुत्र ने किया सरेंडर

Sat, 11 Jul 2015 11:42 PM IST
बाराबंकी /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को गोली मारने के दो आरोपियों ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। मामले में एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोठी थाना क्षेत्र के सेमरावा गांव निवासी गंगाराम वर्मा (36) की पत्नी से गांव के ही दीपक ने बीती 4 जुलाई को छेड़छाड़ की थी। जब गंगाराम ने इसका विरोध करते हुए आरोपी के परिवारीजनों से शिकायत की थी तो आरोपी युवक ने पिता व एक अन्य के साथ मिलकर गंगाराम को गोली मार दी थी। घायल गंगाराम का अभी भी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। घटना में नंदकिशोर उसका पुत्र दीपक व नौमीलाल के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमला समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। थानाध्यक्ष बीपी यादव ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र नंदकिशोर व दीपक शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें