फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के बेटे व नवविवाहिता को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई नवविवाहिता को पुलिस ने उसके साथी के साथ पकड़ लिया। पुलिस अब मजिस्ट्रेट के सामने नवविवाहिता के बयान दर्ज कराएगी। पुलिस के अनुसार अगर युवती आरोपी युवक के खिलाफ बयान देती है तो पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन



शहर की एक कालोनी निवासी नवविवाहिता रविवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बेटी का पता न चलने पर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने जब नवविवाहिता के मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकाली तो उसमें कोतवाली में तैनात एक सिपाही के बेटे द्वारा कई बार बात करने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने सिपाही के बेटे के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। सोमवार रात पुलिस पड़ोसी जनपद से दोनों को पकड़कर कोतवाली ले आई थी। जहां दोनों से पूछताछ की गई। हालांकि सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने सिर्फ नवविवाहिता को ही पकड़ने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने थे। हालांकि मंगलवार को यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप, सिपाही के बेटे को बचा रही पुलिस
युवती के परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर सिपाही के बेटे को बचाने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि युवक को पकड़ने के बाद भी पुलिस उसे कोतवाली नहीं लाई। कोतवाली पुलिस ने उनकी तहरीर भी नहीं ली।
विज्ञापन



-मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज होंगे नवविवाहिता के बयान
-बयान के आधार पर पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें