फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा, दादी पर किशोरी को बंधक बनाने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा, दादी पर किशोरी को बंधक बनाने का मुकदमा
विज्ञापन



उन्नाव। फ तेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने नाबालिग पुत्री के अपहरण एवं बंधक बनाने के मामले में भाई व अपनी मां सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



पिता ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि 20 सितंबर को कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग पुत्री का उसके चाचा व उसकी दादी की शह पर गांव के ही चार लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद पंजाब ले जाकर जनपद हरदोई निवासी एक व्यक्ति के हाथों बेच दिया। वह व्यक्ति पुत्री को वहीं पर अभी भी बंधक बनाए है।
विज्ञापन


इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि वादी के साथ पिता रहते हैं। आरोपी भाई के साथ मां रहती है।


दोनों भाइयों में जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।


- पुलिस ने जायदाद के बंटवारे का विवाद बताया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें