फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगूखेड़ा मार्ग किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगूखेड़ा मार्ग के किनारे मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन



उन्नाव। शहर कोतवाली के गंगूखेड़ा गांव जाने वाले रास्ते के किनारे अधेड़ का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सौ नंबर पर सूचना दी। सदर चौकी इंचार्ज व सौ नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव की पहचान कराने के लिए लोधनहार व कांशीराम कालोनी ले गई। पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोधनहार से गंगूखेड़ा जाने वाले मार्ग पर गुरुवार दोपहर अधेड़ (55) का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सौ नंबर पुलिस के साथ ही सदर चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। शव की पहचान कराने के लिए लोधनहार ले गए। बाद में कांशीराम कालोनी भी ले गए। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि मृतक गुलाबी रंग की शर्ट व कत्थई रंग की पैंट पहने है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह अधेड़ को कांशीराम कालोनी में देखा था। शव की पहचान नहीं हो पाई है।


- सौ नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव की नहीं हुई शिनाख्त, लोधनहार व कांशीराम कालोनी ले जाया गया शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें