बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चोरों ने दो बंद मकानों से जेवर नगदी समेत करीब दो का सामान दो कर ले गए। बंद मकान सगे भाइयों के हैं। वह परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राईवेट नौकरी करते हैं। पड़ोसी गांव में रहने वाले बड़े भाई को सुबह चेारी का पता चला तो उसने भाईयों को जानकारी दी। दोनों भाई घर आए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बेरियागाड़ा मार्ग पर तिराहे के निकट रामदुलारे व हुकुमचंद्र पुत्रगण नारायण के मकान बने हुए हैं। जबकि बड़ा भाई सोबरन पड़ोस के गांव नन्हू पुरवा में परिवार के साथ रहता है। करीब दो महीने पहले रामदुलारे व हुकुमचंद्र नौकरी करने दिल्ली चले गए थे। शनिवार रात चोरों ने दोनों के मकानों का ताला तोड़ा और हुकुमचंद्र के मकान से करीब 50,000 कीमत के जेवरात के अलावा स्टील के बर्तन, दो दर्जन साड़ियां व टेलीविजन के साथ ही करीब 1.25 लाख का सामान उठा ले गए। वहीं दूसरे भाई रामदुलारे के मकान से 16 चांदी के सिक्के के अलावा पीतल के बर्तन, 3000 नगदी सहित करीब 50,000 का सामान चोरी कर ले गए।
बड़े भाई की सूचना पर पहुंचे दोनो भाइयों ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
-दोनों भाई दिल्ली में रहकर करते हैं प्राईवेट नौकरी
-कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरियागाड़ा की घटना