फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में दूसरी बार सराफ व गारमेंट की दुकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के मोहल्ला लोकनगर में सराफ व रेडीमेड कपड़ों की दुकान में नकब लगा चोर लगभग एक लाख रुपये का माल समेट ले गए। एक माह पूर्व भी चोरों ने इन दोनों दुकानों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी आलोक श्रीवास्तव की शहर के मोहल्ला लोकनगर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। आलोक की दुकान के बगल में शेखपुर नरी निवासी राजू वर्मा की सराफा की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दोनों दुकानों में सेंध लगाई और लगभग एक लाख रुपये का माल बिन ले गए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। आलोक ने बताया कि एक माह पूर्व भी चोरों ने दुकानों को निशाना बनाया था और लगभग एक लाख रुपये का माल बिन ले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें